महासमुन्द

महिला के पेट से निकाला 10 किलो का ट्यूमर
28-Jul-2023 7:46 PM
महिला के पेट से निकाला 10 किलो का ट्यूमर

महासमुंद, 28 जुलाई। बसना क्षेत्र की सोनाखान निवासी 45 वर्षीय महिला कई महीनों से पेट दर्द से पीडि़त थीं। कई अस्पतालों में उसका इलाज चला, लेकिन आराम नहीं मिला। अंतत: परिजनों ने उसे अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में आकर अपनी परेशानी बताई। यहां डॉ.अग्रवाल ने सीटी स्कैन करने की बात कही। रिपोर्ट से पता चला कि महिला के पेट में बड़ा ट्यूमर है। परिजन एवं मरीज की सहमिति के बाद 18 जुलाई को लगभग 4 घंटे चले जटिल ऑपरेशन के बाद 10 किलोग्राम का ट्यूमर बाहर निकाला गया। मरीज के भाई राजेंद्र सिंह दीवान ने अग्रवाल नर्सिंग होम की पूरी टीम को धन्यवाद दिया है।


अन्य पोस्ट