महासमुन्द

बेटी से छेड़छाड़ करने से किया मना, कर दी हत्या, गिरफ्तार
27-Jul-2023 8:52 PM
बेटी से छेड़छाड़ करने से किया मना, कर दी हत्या, गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 27 जुलाई।
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम जर्रा में बेटी से छेड़छाड़ करने से मना करने पर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी।  पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अर्जुन कर्री निवासी जर्रा (26 वर्ष) आये दिन शराब पीकर मृतक नकुल धिवेरिया (50 वर्ष) के घर में घुसता था और उसकी बेटी से छेड़छाड़ करता था। बार-बार मना करने पर भी वह नहीं मानता था और जबरिया उनके घर में घुस जाता था।

बुधवार की रात करीब 10 बजे भी अर्जुन शराब के नशे में नकुल के घर जाकर उसकी लडक़ी से छेड़ख़ानी करने लगा। घर वालों ने मना किया तो वह माना नहीं और गाली गलौज करते हुए मैं तो यहां आऊंगा जो करना है कर लो कहने लगा। 

अर्जुन विवाद को बढ़ाते हुए नकुल के घर के किचन में गया और वहां से धारदार औजार लाकर नकुल की हत्या कर दी।

मामले के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।


अन्य पोस्ट