महासमुन्द
कोरोना से मृत व्यक्तियों के परिजनों के लिए एक लाख 50 हजार की अनुदान सहायता
26-Jul-2023 3:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,26जुलाई। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तहत गठित जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुमोदन पश्चात कलेक्टर प्रभात मलिक ने वैश्विक महामारी कोविड.19 से तीन मृत व्यक्तियों के परिजनों आश्रितों के लिए अनुदान सहायता राशि स्वीकृत किए हैं। इनमें बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम खेमड़ा के मृतिका देवकुंवर के पति चैनसिंह के लिए, पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम राजासेवैया खुर्द की मृतिका राबिया बेगम के पोता मो.वाजिद खान एवं ग्राम लाखागढ़ की मृतिका शबाना के पति मजहर हसन के लिए 50-50 हजार रुपए अनुदान सहायता राशि स्वीकृति किए गए हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे