महासमुन्द
शराब पिलाने की सुविधा, 2 गिरफ्तार
26-Jul-2023 2:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,26 जुलाई। बसना पुलिस ने दो अलग-अलग गांवों में अवैध शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार 24 जुलाई को पुलिस मुखबिर की सूचना पर ग्राम तोषगांव पहुंची और रेड कार्रवाई की। पुलिस को देखकर आरोपी भाग गया, लेकिन शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते रमेश यादव (33) तोषगांव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी रमेश के कब्जे से 2 पौवा देशी प्लेन शराब की खाली शीशी, 2 डिस्पोजल गिलास जब्त कर सीलबंद किया गया।
इसी तरह एक अन्य मामले में ग्राम रसोड़ा में शाम बिरंची तांडी (32) रसोड़ा को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते दबोचा गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 36सी आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे