महासमुन्द

संसदीय सचिव ने किया साहू समाज के भवन में शेड निर्माण का लोकार्पण
24-Jul-2023 3:41 PM
संसदीय सचिव ने किया साहू समाज के भवन में शेड निर्माण का लोकार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 24 जुलाई।
संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने ग्राम पंचायत बिरकोनी में साहू समाज के सामुदायिक भवन में निर्मित शेड निर्माण का लोकार्पण किया। शेड निर्माण होने से सामाजिक पदाधिकारियों को सहुलियत हो सकेगी। उन्होंने समाज के प्रतिभावान बच्चों का सम्मान भी किया।

ग्राम पंचायत बिरकोनी में कल रविवार को साहू समाज के भवन में शेड निर्माण का लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, मानिक साहू, तुलसराम साहू, नंदकुमार साहू मौजूद थे। पूजा अर्चना पश्चात  श्री चंद्राकर ने शेड निर्माण का लोकार्पण किया। 

उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में सामुदायिक भवन रंगमंच और सभी प्रमुख समाजों की मांग पर सामाजिक भवन बनाया गया है। ऐसा कोई समाज नहीं है जिन्होंने सामाजिक भवन की मांग की और वह पूरा नहीं हुआ हो। विधायक निधि से राशि देने के साथ ही प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल द्वारा भी सामाजिक पदाधिकारियों की मांगें पूरी की जा रही है।  
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से तुलाराम साहू, गजेंद्र साहू, बलराम पटेल, चंदन चंद्राकर, रामा यादव सहित बड़ी संख्या में सामाजिकगण मौजूद रहे।
 


अन्य पोस्ट