महासमुन्द
जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चन्द्राकर कर रही शहर के नागरिकों से मुलाकात
23-Jul-2023 7:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 23 जुलाई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चन्द्राकर ने महासमुंद शहर के वार्ड 6 में नागरिकों से मुलाकात की। महिलाओं व बच्चों से मुलाकात कर सरकार की योजनाओं से मिल रहे लाभ की जानकारी ली व सुझाव मांगे। वार्ड के लोगों से मूलभूत समस्याओं की जानकारी ली। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डा रश्मि चन्द्राकर के साथ शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल, जिला संयुक्त महामंत्री सोमेश दवे, प्रवक्ता निर्मल जैन, कांग्रेस असंगठित कामगार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष टोमन सिंह कागजी, माया पांडे मौजूद रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे