महासमुन्द

भाजपा अजा मोर्चा का धरना प्रदर्शन, सीएम का पुतला फूंका
23-Jul-2023 5:30 PM
भाजपा अजा मोर्चा का धरना  प्रदर्शन, सीएम का पुतला फूंका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद, 23 जुलाई।
प्रदेश में फ र्जी जाति प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी करने वाले लोगों के खिलाफ  किए गए आंदोलन में प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के विरोध में सरायपाली में कल भाजपा अजा मोर्चा ने धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। 

इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व विधायक रामलाल चौहान, जिला महामंत्री संजय शर्मा, मण्डल अध्यक्ष उपेन्द्र चौधरी, बलौदा मण्डल अध्यक्ष प्रदीप साहू, पार्षद स्वर्ण सिंह सलूजा, हितेश यादव, गुंजन अग्रवाल, प्रमोद सागर, महामंत्री उमाकांत मिश्रा, रामसिंह नेगी, रवि चौहान, दुष्यंत नायक, पुष्पलता चौहान, राखी चौहान, रविन्द्र पंडा, नीरज अग्रवाल, आशीष दास, कन्हैया पटेल, बिरतिया चौहान, सुरेश नाग, तोषनाथ यादव, महेन्द्र सिंह ठाकुर, गौरव शर्मा, घांसीराम चौहान सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट