महासमुन्द
घर में खून से लथपथ मृत मिला युवक, जांच शुरू
21-Jul-2023 3:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 21जुलाई। जिले के अरेकेल बसना सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम बरनईदादर में एक व्यक्ति का शव घर में खून से लथपथ पड़ा मिला है। गांव के बाबूलाल ने इसी सूचना कल सांकरा थाने में दी है। सूचना में उन्होंने पुलिस को बताया है कि बरनईदादर निवासी जगदीश बरिहा पिता टेगनू बरिहा 45 साल अपने घर में मृत अवस्था में पड़ा है। उसके सिर व चेहरे पर चोट के निशान हैं। जिससे खून निकला है। पुलिस मामले की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच में जुटी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे