महासमुन्द

भाजपा को जनमत पर भरोसा नहीं तो कांग्रेस के आंदोलन पर टिप्पणी किस मुंह से-विनोद
21-Jul-2023 3:26 PM
भाजपा को जनमत पर भरोसा नहीं तो कांग्रेस के आंदोलन पर टिप्पणी किस मुंह से-विनोद

महासमुंद, 21जुलाई। संसदीय सचिव व कांग्रेस प्रवक्ता विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कांग्रेस के मौन सत्याग्रह पर छग के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता धरमलाल कौशिक द्वारा जारी बयान का कड़ा जवाब दिया है। 

उन्होंने जारी बयान में कहा कि भारत एक लोकत्रांतिक देश है जहां सरकार चुनने का अधिकार संविधान में जनता के पास है। पर भाजपा के नेता जनता द्वारा दिए गए जनमत को गलत करार देते हुए जोड़तोड़ की राजनीति कर जनता के जनमत को दरकिनार अपनी सरकार बनाते हंै। पिछले 9 सालों के भीतर भाजपा पार्टी ने देश के कुछ राज्यों कांग्रेस व अन्य पार्टियों को जनता द्वारा दिए गए बहुमत के बाद भी विधायकों की खरीद फरोख्त कर अपनी पार्टी की सरकार बनाई। 

श्री चंद्राकर ने कहा जिस भाजपा पार्टी और उनके नेताओं को जनता के जनमत पर भरोसा नहीं है उनके मुंह से न्यायालय के फैसले के विरोध में मौन सत्याग्रह पर टिप्पणी करना शोभा नहीं देता है।


अन्य पोस्ट