महासमुन्द

सडक़ हादसे में घायल युवक को जिपं सदस्य ने पहुंचाया जिला अस्पताल
20-Jul-2023 3:25 PM
सडक़ हादसे में घायल युवक को जिपं सदस्य ने पहुंचाया जिला अस्पताल

महासमुंद, 20 जुलाई। महासमुंद-राजिम मार्ग पर स्थित कनेकेरा पुल पर एक पिकअप वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दो युवक में से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को जिला पंचायत महासमुंद के सदस्य जागेश्वर जुगनू चन्द्राकर ने जिला अस्पताल महासमुंद पहुंचाया व पिकअप को सिटी कोतवाली के सुपुर्द किया।

जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर को महासमुंद-राजिम मार्ग पर कनेकेरा पुल के पास एक पिकअप वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि पिकअप चालक घटना स्थल से फरार हो गया।   मौके से गुजर रहे महासमुंद जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर जुगनू चन्द्राकर ने महासमुंद एवं फिंगेश्वर पुलिस को घटना की सूचना दी और घायल को मोरधा कोटवार व ग्रामीणों की मदद से पिकअप में लेटाकर स्वयं पिकअप चलाते हुए मेडिकल कालेज से संबंद्ध जिला अस्पताल खरोरा में भर्ती करवाया। उन्होंने पिकअप को भी महासमुंद सिटी कोतवाली के सुपुर्द कर फ रार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 


अन्य पोस्ट