महासमुन्द
सडक़ दुर्घटना में आरटीओ वाहन चालक का निधन
20-Jul-2023 2:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 जुलाई। अंतराज्यीय परिवहन जांच केंद्र खम्हारपाली भोथलडीह में पदस्थ वाहन चालक अनिल शुक्ला 47 का मंगलवार शाम सडक़ दुर्घटना में निधन हो गया। वे अपनी बाइक पर पेट्रोल डलवाकर समीपस्थ पेट्रोल पंप से लौट रहे थे।
तभी एक अज्ञात दुपहिया सवार ने जोरदार टक्कर मारा। अपनी दुपहिया से गिरे अनिल बेहोश हो गए। उन्हें बरगढ़ अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अनिल, ग्राम पटेवा के निवासी थे।
उनका अंतिम संस्कार बुधवार सुबह किया गया। वे रामलखन शुक्ला सेवानिवृत प्रधानपाठक के पुत्र व सनत शुक्ला तथा शशि शुक्ला के छोटे भाई थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे