महासमुन्द
विधायक की पोल खोलने महासमुंद ग्रामीण मण्डल से 5 सौ कार्यकर्ता आएंगे-डॉ.चोपड़ा
17-Jul-2023 6:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,17 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी महासमुंद ग्रामीण मंडल की बैठक पूर्व विधायक डॉ.विमल चोपड़ा की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय में आहुत हुई। बैठक में 20 तारीख को महासमुंद विधायक विनोद चन्द्र्राकर के पांच वर्षों के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार एवं भाई भतीजावाद, अनियमितताओं पर कलेक्टर घेराव की रणनीति पर विचार हुआ। इस दौरान मंडल अध्यक्ष श्याम साकरकर ने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आदेश करते हुए इसे भीषण संग्राम बताया। बैठक में तय किया गया कि ग्रामीण मण्डल से 5सौ कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में उपस्थित होंगे। बैठक में जिला महामंत्री प्रदीप चन्द्राकर ने भी विचार व्यक्त करते हुए मार्गदर्शन दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे