महासमुन्द

मुक्त हुई 200 से अधिक शवों, 6 माह पहले दफन बालिका के लाश को उखाड़ बेजा कब्जा वाली सालडबरी की जमीन
15-Jul-2023 3:02 PM
मुक्त हुई 200 से अधिक शवों, 6 माह पहले दफन बालिका के लाश को उखाड़ बेजा कब्जा वाली सालडबरी की जमीन

ग्रामीणों के आंदोलन से पहले प्रशासन की पहल पर ग्रामीणों ने माना आभार 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,15 जुलाई।
बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत खड़हादरहा के आश्रित ग्राम सालडबरी में श्मशान घाट शासकीय भूमि में 200 से अधिक शव मठ एवं एवं 6 माह से दफन बालिका के लाश को जेसीबी से उखाड़ फेंक कब्जा किए भूमि को प्रशासन ने मुक्त करा दिया है। इस जमीन को मुक्त कराने लंबे समय से ग्रामीण शासन-प्रशासन के सामने गुहार लगा रहे थे। 

जनपद अध्यक्ष स्मिता चंद्राकर के तत्वावधान में ग्रामीणों ने हितेश चंद्राकर की अगुवाई में 9 जुलाई को गांव में बैठक कर निर्णय लिया था कि उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त नहीं किया गया तो 14 जुलाई को एसडीएम बागबाहरा का घेराव किया जाएगा। 

इस निर्णय से शासन प्रशासन में हडक़ंप मचा और घेराव से पहले ही तहसीलदार कोमाखान एवं एसडीएम बागबाहरा ने हितेश चंद्राकर से चर्चा कर जमीन को कब्जा मुक्त कराने की बात कही। हितेश चंद्राकर ने इसी दिन सुबह 9 बजे कब्जा मुक्त की कार्रवाई का पता चलते ही तत्काल घेराव कार्यक्रम को स्थगित किया। 

हितेश चंद्राकर और उनकी टीम ने अधिकारियों के सुझाव को माना और कल 14 तारीख की सुबह ठीक 9 बजे गांव में तहसीलदार की अगुवाई में प्रभार क्षेत्र के अतिरिक्त तहसीलदार एवं आर आई पटवारी की टीम एवं क्षेत्र के कोटवारों सहित गांव पहुंचे। गांव में जनपद अध्यक्ष स्मिता हितेश चंद्राकर के नेतृत्व में तहसीलदार, अतिरिक्त तहसीलदार, आर आई, पटवारी, सरपंच, उपसरपंच, पंच, समस्त ग्रामवासी की उपस्थिति में शमशान भूमि पर हुए अतिक्रमण के संबंध में बैठक हुई। 

बैठक में अतिक्रमणकारियों को बुलाया गया जिसमें अतिक्रमणकर्ताओं को मौका स्थल पर कब्जा देने एवं अतिक्रमण हटाने कहा गया। इस दौरान अतिक्रमण कर्ताओं ने अपनी सहमति व्यक्त की और अतिक्रमण पंचनामे में हस्ताक्षर भी किया। उसके बाद सभी ने मौका  स्थल पहुंचकर मौके पर कब्जा भूमि को सभी के समक्ष नाप कर बताया और मौके पर बने अवैध कब्जे को डीसीपी जे सी बी मशीन से तोड़ा गया। 

अतिक्रमित झोपड़ी कच्चा मकान को खाली कराकर समान अतिक्रमणकर्ता को पृथक से सुपुर्दगी नामा बनाकर ग्रामवासी की उपस्थिति में सौंपा गया। खाली मकान में ताला लगाकर उसकी चाबी ग्रामवासी की उपस्थिति में उपसरपंच किशोर साहू को सौंपा गया। उक्त कार्रवाई में ग्रामीणों का हस्ताक्षर करा सभी को पढक़र सुनाया गया। 

तहसीलदार ने अतिक्रमणकारियों को निर्देशित किया कि बिना शासन की अनुमति के उक्त मकान एवं भूमि पर कब्जा नहीं करेंगे एवं ग्राम पंचायत को उक्त भूमि मकान सौपे जाने उपरांत उसका संरक्षण करेंगे। ताकि भविष्य में और किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं हो सके।  बिना ग्रामीणों के किसी प्रकार आंदोलन धरना प्रदर्शन किए असंभव काम को संभव कर दिखाने पर स्मिता एवं हितेश के प्रति ग्रामीणों ने कृतज्ञता जाहिर की।
 


अन्य पोस्ट