महासमुन्द

समान नागरिक संहिता देश समाज के लिए आवश्यक-अलका चंद्राकर
14-Jul-2023 6:43 PM
 समान नागरिक संहिता देश समाज के लिए आवश्यक-अलका चंद्राकर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 14 जुलाई। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य अलका चंद्राकर ने कहा कि समान नागरिक संहिता भारत देश समाज के लिए अति आवश्यक है। वर्तमान समान नागरिक संहिता के लिए सही समय है, जब भारत विश्व गुरु महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है तब हमें सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून प्रगतिशील समाज के लिए अति आवश्यक है।

अलका ने उक्त बातें महाजन संपर्क अभियान तहत ग्राम बेलडीह में आयोजित कार्यक्रम में कहीं अलका ने कहा कि देश के सभी नागरिक बराबर हैं, तो फिर उनके लिए शादी तलाक उत्तराधिकार आदि के कानून भी एक जैसे होने चाहिए। संविधान भी कहता है सरकार देश के लोगों के लिए समान नागरिक संहिता कानून का निर्माण करेगी किसी भी प्रगतिशील देश के नागरिकों के लिए दो कानून नहीं चलेगा स्वतंत्रता पश्चात हिंदू संगठन के विरोध के बावजूद नेहरू सरकार द्वारा हिंदू कोड बिल भी लाया गया, उसे पारित भी कराया गया जिसमें हिंदुओं को बहुविवाह प्रथाओं का निषेध कर हिंदू महिलाओं को तलाक के अधिकार के साथ संपत्ति पर अधिकार दिया गया समय-समय पर हाई कोर्ट सुप्रीम कोर्ट ने भी समान नागरिक संहिता की वकालत की, लेकिन संकीर्ण राजनीतिक कारणों एवं वोट बैंक की सस्ती राजनीति के कारण इस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुईविपक्षी दलों के वोट बैंक के राजनीति के कारण यह ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है।

समान नागरिक संहिता का उद्देश्य किसी भी समुदाय की अस्मिता अस्तित्व पर प्रहार नहीं अपितु सबको समान रूप से संविधान प्रदत न्याय की परिधि में लाना है। परंपरा के नाम पर समाज में जारी कुछ अमानवीय प्रथाओं से स्त्रियों को मुक्ति दिलाना है सरकार शीघ्र कानून का निर्माण कर देश। हित समाज हित में शीघ्र लागू करें।


अन्य पोस्ट