महासमुन्द

...तो फिर टीएस किस वादे को पूर्ण करने की बात कह रहे हैं-डॉ. चोपड़ा
14-Jul-2023 6:42 PM
...तो फिर टीएस किस वादे को पूर्ण करने की बात कह रहे हैं-डॉ. चोपड़ा

महासमुंद, 14 जुलाई। पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा ने विधायक विनोद चंद्राकर के उस वक्तव्य पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा है जिसमें उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री ने अपने सारे वादे पूरे किए हैं।

डॉ.चोपड़ा ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि कांग्रेस के जन घोषणा पत्र के सभी वादे पूर्ण किये तो उपमुख्यमंत्री के उस वक्तव्य का क्या जिसमें उपमुख्यमंत्री बनते ही टीएस सिंहदेव ने कहा था कि अब जन घोषणा पत्र के सभी वादे पूर्ण करने का प्रयास करेेंगे। महासमुंद विधायक एवं ससंदीय सचिव कहते हैं कि सभी वादे पूर्ण हुे तो टीएस सिंहदेव कौन से वादे पूर्ण करने की बात कह रहे हैं? डा.चोपड़ा ने कहा कि अपने नेता राहुल गांधी की उपस्थिति में गंगाजल की कसम खाकर वादे पूर्ण करने की बात कहकर उससे मुकरना कांग्रेस के साथ-साथ उसके राष्ट्रीय नेतृत्व के लिए चुल्लू भर पानी में डूबने लायक है।


अन्य पोस्ट