महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 14 जुलाई। नगर पालिका सीमा क्षेत्र में कल से शुरू हुई मुख्यमंत्री मितान योजना। नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग, उपाध्यक्ष व सभापति कृष्ण कुमार चंद्राकर मितान सेवा के साथ हितग्राहियों के घर पहुंच कर दो हितग्राहियों को एपीएल राशन कार्ड, एक हितग्राही के घर मृत्यु प्रमाण पत्र दिया गया।
नगर पालिका सीमा क्षेत्र के लिए हाल ही में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री मितान योजना का वर्चुअल शुभारंभ किया था। अब योजना पूर्ण रूप से शुरू कर दिया गया है। कल गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग एवं उपाध्यक्ष व सभापति कृष्ण कुमार चंद्राकर ने मितान सेवा साथी के साथ वार्ड क्रमांक 12 की रहने वाली वीणा प्रधान और वार्ड क्रमांक 28 की रेखा संतवानी के घर एपीएल राशन कार्ड पहुंचाया।
वार्ड क्रमांक 2 निवासी शिववती साहू को मृत्यु प्रमाण पत्र घर पहुंचाया गया। वहीं दो हितग्राही घर पर मौजूद नहीं थे। नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने नागरिकों से अपील की है कि टोल फ्री 14545 नंबर पर काल कर के मुख्यमंत्री मितान योजना के माध्यम से नागरिकों को जन्म प्रमाण पत्र,मृत्यु प्रमाण,आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण, राशन कार्ड आदि बना कर घर पहुंच सेवा उपलब्ध होगा। जिसका अधिक से अधिक लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार ने प्रत्येक नागरिक को कार्यालय के चक्कर लगाने से राहत प्रदान करते हुए इस योजना को शुरू किया है।