महासमुन्द
आर्थिक सहायता अनुदान राशि मंजूर
13-Jul-2023 8:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 13 जुलाई। कलेक्टर प्रभात मलिक ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर तीन मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इनमें विकासखण्ड महासमुंद के ग्राम खट्टी के मयंक निषाद की मृत्यु सर्प काटने से होने पर उनके पिता रामेश्वर निषाद,विकासखण्ड पिथौरा के ग्राम गिरना निवासी मयंक खेडिय़ा को बिच्छू काटने से मृत्यु होने पर उनकी माता कामता खेडिय़ा एवं विकासखण्ड सरायपाली के ग्राम छिंदपाली की सुलोचना दास की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके पति सोमनाथ शामिल हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे