महासमुन्द
रायपुर बरगढ़ रेललाईन निर्माण संघर्ष समिति ने मंत्री शिव डहरिया को ज्ञापन सौंपा
09-Jul-2023 9:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 9 जुलाई। रायपुर से बरगढ़ नई रेल लाइन निर्माण किये जाने हेतु कल रायपुर बरगढ़ रेललाईन निर्माण संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने केबिनेट मंत्री शिव डहरिया को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कराने की मांग की। इस मांग मंत्री ने शीघ्र ही प्रतिनिमण्डल को मुख्यमंत्री से भेंट कराने का आश्वासन दिया। ज्ञापन दिए जाने के पूर्व मंत्री शिव डहरिया का पुष्पगुच्छ व शाल भेंटकर स्वागत किया गया। सरायपाली के गीता भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान समिति के अमर बग्गा अध्यक्ष,दिलीप गुप्ता समन्वयक, विद्या भूषण सतपथी महासचिव, सेवाशंकर अग्रवाल उपाध्यक्ष,तिलक साहू सह सचिव, कमल अग्रवाल, आशिक हुसैन,सुनील अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे