महासमुन्द
पौधा तुंहर दुवार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
06-Jul-2023 4:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,6 जुलाई। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग अंतर्गत वन परिक्षेत्र महासमुंद में संसदीय सचिव एवं विधायक विनोद चन्द्राकर ने पौधा तुंहर दुवार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस योजना अंतर्गत महासमुंद नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में नि:शुल्क घर पहुंचाकर पौधा प्रदाय करने की योजना बनाई गई है। जिसका उद्देश्य नगर के अंदर एवं आसपास के क्षेत्रों में हरियाली को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर तोषराम सिन्हा परिक्षेत्र अधिकारी महासमुंद,कौशल आडिल बीट वन अधिकारी महासमुंद, दीपक शर्मा बीट वन अधिकारी महासमुंद एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे