महासमुन्द

स्वच्छता समूह मोहगांव की सराहनीय पहल
03-Jul-2023 3:41 PM
स्वच्छता समूह मोहगांव की सराहनीय पहल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,3 जुलाई। स्वच्छता के क्षेत्र में नित नये-नये कार्य कर लोगों को जागरूक करने के लिये क्षेत्र में अपना पहचान बना चुका मोहगांव और बरबसपुर इन दिनों गांव की गलियों की सफाई करते दिखा है।

 यहां ’चेतन साहू बालमित्र थाना खल्लारी’ के नेतृत्व में गर्मी छुट्टी के बाद स्कूलों के परिसर और आसपास की साफ  सफाई कर लोगों को नारा के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस गांव में प्रत्येक रविवार को स्वच्छता महाअभियान चलाया जाता है ताकि गांव में साफ  सफाई रहे। वहीं किसी के घर में दु:ख सुख के काम में यह समूह झाड़ू करने, पत्तल उठाने जैसे सफाई काम की भी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करता है। इस समूह में नर्मदा दीवान, पार्वती, कुमारी, धनमोतिन, लता, मथुरा, कमला, घुरूवा, दाऊ के अलावा सक्रिय महिला सोहद्रा साहू हेमलता साहू का भरपूर सहयोग बना रहता है।


अन्य पोस्ट