महासमुन्द

साढ़े 3 साल के मासूम की कुएं में गिरने से मौत
03-Jul-2023 3:03 PM
साढ़े 3 साल के मासूम की कुएं में गिरने से मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 3 जुलाई। भंवरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम जामनीडीह में साढ़े 3 साल के मासूम की कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना 1 जुलाई की है। परिजनों को कुएं में गिरने की शंका तब हुई, जब रस्सी बाल्टी कुएं के पास नहीं दिखी। परिजनों ने हुक डालकर कुएं में खोजबीन की तो रस्सी बाल्टी के साथ मासूम भी बाहर आया। इससे पहले पानी में डूबने से उसकी मौत हो चुकी थी।  भंवरपुर चौकी से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जामनीडीह निवासी साहिल पारेश्वर पिता वरूण (3) बीते 1 जुलाई को अपने घर में खेल रहा था। परिजन अपने-अपने काम में व्यस्त थे।

 कोई काम से बाहर गया था तो कोई घर में काम रहे थे। काम की वजह से परिजन की नजर मासूम साहिल पर नहीं पड़ी।

पता नहीं कब मासूम साहिल खेलते-खेलते घर से लगे बाड़ी में पहुंच गया, जहां कुआं है। इस दौरान भी परिजनों की नजर नहीं पड़ी। मासूम खेलते-खेलते रस्सी बाल्टी सहित कुएं में गिर गया। घंटों बीत जाने के बाद जब मासूम नजर नहीं आया तो परिजन उसे ढूंढने लगे।

 आसपास व गांव में तलाश की। तलाश करते-करते शाम हो गई। लेकिन मासूम का पता नहीं चला।  देर शाम जब परिजन कुएं की ओर गए तो रस्सी बाल्टी नहीं दिखा। इसके बाद कुएं में हुक डालकर खोजबीन की।  कुछ देर में रस्सी बाल्टी के साथ मासूम भी बाहर आया। मासूम का शव रस्सी बाल्टी में फंसा हुआ था। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और मर्ग कायम किया।


अन्य पोस्ट