महासमुन्द

सशिमं में शाला प्रवेश उत्सव
02-Jul-2023 3:51 PM
सशिमं में शाला प्रवेश उत्सव

पिथौरा,  2 जुलाई। नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में शनिवार को शाला प्रवेश उत्सव  मनाया गया।कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य श्रीमती सविता डे मुख्य अतिथि थी।अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्य ज्योति जोशी ने की।

सरस्वती शिशु मंदिर में शनिवार एक जुलाई को शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर मुख्य अतिथि सविता डे ने नवप्रवेशित भैया बहनों पूर्व से अध्ययनरत भैया बहनों एवम विद्यालय परिवार को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज शशिम के बच्चे खासे जोश और उत्साह में विद्यालय आये है।सबसे अच्छी बात यह है कि विद्यालय में भी आज से ही पढ़ाई भी प्रारम्भ हो रही है।इसके लिए हमारे नवप्रवेशी बच्चे एवम विद्यालय परिवार बधाई के पात्र है।

आज की तरह वर्ष भर उत्साह बना रहना चाहिए इसके लिए मैं सभी को आशीर्वाद देती हूं।

इस दौरान नव प्रवेशित बच्चों का गुलाल टीका लगाकर स्वागत किया गया।सभी बच्चों को शासन द्वारा दी जाने वाली पुस्तकों  का वितरण किया गया।


अन्य पोस्ट