महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 जून। बारिश के दिनों में डोर टू डोर कचरा कलेक्शनए गीला और सूखा कचरा छटनी के काम में लगे कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने पहल करते हुए सफाई मित्रों को रेनकोट का वितरण किया।
उन्होंने कहा कि नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता है। वर्षाकाल में सफाई कर्मचारी भीगते हुए अपना कार्य कर रहे थे। इसलिए उन्हें रेनकोट दिए जा रहे हैं। ताकि वे बिना किसी रूकावट के अपना काम कर सकें। पालिका अध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने नगरवासियों से भी आग्रह करते हुए कहा कि वे कचरा वाहन में ही अपशिष्ट डालें। सभी के सहयोग से हम नगर को स्वच्छ बनाए रख सकेंगे।
इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन के नौशाद बक्श,रमा महानंद,हेमलता शर्मा, प्रिया दुबे, मोहनदास मानिकपुरी, समस्त सफाई मित्र मौजूद थे।