महासमुन्द

भाजपाइयों ने मोदी का वर्चुअल संबोधन सुना
28-Jun-2023 7:59 PM
भाजपाइयों ने मोदी का वर्चुअल संबोधन सुना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,28 जून। भाजपा के मेरा बूथ सबसे मजबूत वर्चुअल सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भोपाल में संबोधित किया,जिसमें  देश के 10 लाख से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं ने डिजिटल रूप से जुडक़र नरेन्द्र मोदी का उद्बोधन व मार्गदर्शन प्राप्त किया।

भारतीय जनता पार्टी झलप पटेवा मंडल में मेरा बूथ सबसे मजबूत के वीडियो कांफ्रेसिग के प्रमुख कार्यक्रम का आयोजन ढांक ग्राम पंचायत में पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ.विमल चोपड़ा के मुख्य अतिथ्य एवं मंडल प्रभारी कमल कौशिक के संयोजात्मक एवं प्रमुख रूप से ढांक सरपंच देवा नायक एवं सरपंच संघ जिलाध्यक्ष रूपलाल पटेल की उपस्थिति में आहुत हुआ।

कार्यक्रम समािप्त के पश्चात मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ.विमल चोपड़ा ने कहा कि श्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा रहा है। देश व विदेश में उनकी प्रसिध्दि का डंका आज बज रहा है। राम मंदिर धारा 370,तीन तलाक, सीएए व एन आर सी की सफलता ने प्रधानमंत्री को सफलतम प्रधानमंत्री बनाया है। हमें आगामी चुनाव में पुन: भारतीय जनता पार्टी एवं मोदी जी को नेतृत्व सौंपकर नया इतिहास बनाना है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निर्भय नायक, ढांक सरपंच देवा नायक, गोगल सरपंच रूपलाल पटेल, चैनसिंग पटेल, लक्ष्मी प्रसाद नायक, नंद बिहारी, लोक नाथ यादव, दुखुराम साहू, राजेश यादव, धनीराम पटेल, मुन्ना यादव, फागू पटेल, घनश्याम साहू, गुलशेर बेग, गिरधर धु्रव, अशोक सेन, राकेश निर्मलकर आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट