महासमुन्द

नाबालिग को भगाया-रेप, बंदी
28-Jun-2023 2:55 PM
नाबालिग को भगाया-रेप, बंदी

महासमुंद, 28 जून। शादी का झांसा देकर घर से भगाने व रेप के आरोपी को पुलिस ने ओडिशा से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना सरायपाली में 19 जून को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिगबेटी को संदेही सोनू यादव बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर संदेही आरोपी सोनू के विरुद्ध थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 157-23 धारा 363, भादवि कायम कर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान 26 जून सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि संदेही आरोपी सोनू यादव सोहेला बरगढ़ ओडिशा में नाबालिग युवती को छुपा कर रखा है। मुखबिर की सूचना पर स्टाफ के साथ पुलिस ने ठिकाने पर दबिश दी।

जहां से अपहृता को बरामद कर आरोपी को हिरासत में लिया।

आरोपी सोनू यादव (19 वर्ष) झिलमिला थाना सरायपाली ने पूछताछ में अपराध करना कुबूल किया है। अपहृता ने पुलिस को दिये बयान में कहा है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर घर से भगाया है। आरोपी के खिलाफ़  धारा 366,376-2, पाक्सो एक्ट दर्ज कर जेल दाखिल किया गया है।


अन्य पोस्ट