महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 जून। कोतवाली पुलिस और साइबर सेल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोपियों के पास से नगदी रकम 4200 रुपए, 3 नग मोबाइल कीमती 54 हजार रुपए, 2 नग कागज में लिखा सट्टा पट्टी जुमला कीमती 58 हजार 200 रुपए बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार कोतवाली थाना महासमुंद में 26 जून को मुखबिर से सूचना मिली कि फ ारेस्ट ग्राउण्ड शुटिंग पाइंट में कुछ लोग कागज के टुकड़ों पर अंकों के सामने हार जीत का दांव लगाकर एवं मोबाइल वाटसएप से आनलाइन जुआ सट्टा खिला रहे हैं। उक्त सूचना क तस्दीक पर थाना महासमुंद एवं सायबर सेल महासमुंद की संयुक्त टीम एवं गवाहों के साथ वहा पहुंची। फ ारेस्ट ग्राउण्ड शुटिंग पाइंट में जाकर रेड कार्रवाई की और ऋतिक सिन्हा (20), नीलमणि साहू (27) तथा विनय शर्मा (28) सभी महासमुंद को पकड़ा। ये तमिलनाडु प्रीमियर लीग मैच अपने मोबाइल वाट्सअप से ऑनलाइन पर एवं कागज के दो टुकड़ों पर अंकों के सामने हारजीत का दांव लगा कर सट्टा-पट्टी खिला रहे थे। आरोपियों के खिलाफ धारा 6,7 के तहत् कार्रवाई की गई।