महासमुन्द

माता पहुंचनी पर पूजा-अर्चना
27-Jun-2023 3:02 PM
माता पहुंचनी पर पूजा-अर्चना

महासमुंद, 27 जून। माता पहुंचनी पर सोमवार को बारिश के बावजूद शीतला मंदिर में माता की पूजा-अर्चना व दर्शन करने भक्तों का तांता लगा रहा। यहां सुबह से देर शाम तक भक्तों ने हल्दी पानी की ठंडाई ली और माता शीतला से परिवार की खुशहाली, निरोगी काया का आशीर्वाद लिया।

इस दौरान शीतला माता परिसर में मेले सा माहौल रहा। खिलौना, गुब्बारा, फैंसी सामान की बिक्री करने वालों ने रास्ते के दोनों तरफ  दुकानें सजाई थी। वहीं जलेबी के अलावा अन्य मिठाई की दुकानें भी लगी रही।

भक्तों ने अपने घरों से अन्न, मिष्ठान, फल, आभूषण लाकर पुजारी को भेंट किया। मंदिर समिति की ओर से भक्तों को हल्दी युक्त पानी का नीम के पत्ते से आशीष दिया गया। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई।


अन्य पोस्ट