महासमुन्द

सेलफ ोन रिपेर्यस एण्ड र्विस,मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण 3 से
27-Jun-2023 2:22 PM
सेलफ ोन रिपेर्यस एण्ड र्विस,मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण 3 से

महासमुंद, 27 जून। निदेशक बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी संजीव प्रकाश ने बताया कि महासमुंद जिले के युवकों के लिए 3 जुलाई 2023 से सेलफोन रिपेर्यस एण्ड सर्विस मोबाइल रिपेयरिंग का नि:शुल्क प्रशिक्षण शुरू किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान महासमुंद बैंक ऑफ  बड़ौदा द्वारा प्रायोजित होगा।  बीपीएल राशन प्रतिलिपि, आधार कार्ड, पासपोर्ट साईज की तीन फोटो, दस्तावेज साथ लाना होगा। प्रतिभागी की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। नि:शुल्क प्रशिक्षण पंजीयन के लिए एवं प्रशिक्षण की जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 07723.299155, कमलेश पटेल के मोबाइल नम्बर 79997.00673, प्रतीक साहेब गुप्ता के मोबाईल नम्बर 93402.81974 पर प्रात: 10 बजे से शाम 6 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।


अन्य पोस्ट