महासमुन्द

सैकड़ों ने दी पीईटी-पीपीएचटी परीक्षा
26-Jun-2023 4:04 PM
सैकड़ों ने दी पीईटी-पीपीएचटी परीक्षा

 महासमुंद, 26 जून। महासमुंद शहर के 2 केंद्रों में पीईटी तथा 3 केंद्रों में पीपीएचटी परीक्षा कल शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। पीईटी के लिए शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य कॉलेज तथा माता कर्मा कन्या कॉलेज को केंद्र बनाया गया था। परीक्षा के लिए कुल 533 परीक्षार्थियों का पंजीयन किया गया था। जिसमें 244 उपस्थित थे, वहीं 289 अनुपस्थित थे। इसी प्रकार पीपीएचटी परीक्षा के लिए कुल 962 परीक्षार्थियों का पंजीयन कराया गया था। जिसमें 565 परीक्षार्थी उपस्थित थे, 417 अनुपस्थित रहे। चूंकि बीती रात शहर सहित आसपास में बारिश हो रही है। जिसकी वजह से अनुपस्थिति अधिक रही।

खासतौर पर आसपास के ग्रामों से आने वाले विद्यार्थी परीक्षा से वंचित रहे।

 


अन्य पोस्ट