महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 25 जून। पटेवा थाना अंतर्गत सरेकेल में छोटे भाई ने बड़े भाई की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सूचना पर पहुंची पुलिस दीपक पटेल अपने घर के कमरे के अंदर पलंग में मृत अवस्था में पड़ा था। गले एवं शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट खरोच के निशान थे। घटना 23 जून की है। पुलिस ने शव पंचनामा कार्रवाई कर जांच में लिया।
मृतक दीपक पटेल एवं उसका छोटा भाई बालेन्द्र पटेल के अलावा घर पर अन्य कोई व्यक्ति उपस्थित नही था। पूछताछ करने पर बालेन्द्र पटेल अपने शरीर एवं दीपक पटेल के शरीर पर दिख रही चोट खरोच के निशान का कारण छुपाकर पुलिस एवं परिजनों को लगातार गुमराह कर रहा था।
पटेवा पुलिस द्वारा घटनास्थल का सूक्षमता से निरीक्षण एवं बालेन्द्र पटेल से पूछताछ करने पर अन्तत: आरोपी बालेन्द्र पटेल ने घटना दिनांक को अपने बड़े भाई दीपक पटेल से वाद विवाद लड़ाई झगड़ा होना एवं झूमा झपटी के दौरान दीपक पटेल को आंगन में रखी खाट से टिका कर गला दबाकर हत्या करना कबूल किया।
थाना पटेवा में अपराध क्रमांक 106/2023 धारा 302 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी बालेन्द्र पटेल को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय महासमुंद में पेश किया जाता है।