महासमुन्द

जिले में अब तक 16.5 मिलीमीटर औसत वर्षा
23-Jun-2023 7:35 PM
 जिले में अब तक 16.5 मिलीमीटर औसत वर्षा

महासमुंद,23 जून। जिले में 1 जून से अब तक 16.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख के अनुसार जिले में सर्वाधिक वर्षा महासमुंद विखं में 37.6 मिमी, सरायपाली में 17.4 मिमी, बागबाहरा में 12.9 मिमी, बसना विकासखंड में 12.7 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 2.0 मिलीमीटर पिथौरा ब्लॉक में दर्ज की गई।
 
कल 22 जून को 7.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के तहसीलवार वर्षा में कल महासमुंद तहसील में 30.1 मिलीमीटर, बागबाहरा तहसील में 4.9 मिलीमीटर एवं बसना तहसील में 1.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।


अन्य पोस्ट