महासमुन्द
महासमुंद, 23 जून। जिले के बसना क्षेत्र स्थित भंवरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम पुरूषोत्तमपुर में रात के अंधेरे में बिजली खंभा में तार लगाते एक 25 वर्षीय युवक की बिजली तार में चिपककर मौत हो गयी। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
भंवरपुर चौकी प्रभारी जितेन्द्र विजयवार ने बताया कि धमेन्द्र बारिक पिता पुनिया राम उम्र 25 वर्ष निवासी पुरूषोत्तमपुर रथयात्रा के दिन 20 मई की रात्रि लगभग 11-12 बजे के मध्य बिजली खंभा से गिरे अपने घर के तार को खंभे से जोड़ रहा था। इस दौरान तार में करेंट प्रवाहित होने से चिपक कर बेहोश पड़ा हुआ था।
परिजनों द्वारा बिजली तार से अलग कर हाथ के नाड़ी को देखने से मृत्यु होना पाया। परिजनों ने इसकी सूचना भंवरपुर चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच विवेचना पश्चात शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस जांच में जुटी है।