महासमुन्द

रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण कल
23-Jun-2023 3:11 PM
रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण कल

महासमुंद, 23 जून। वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण कल 24 जून को बीटीआई रोड स्थित जिला न्यायालय चौक में खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत करेंगे।

 इस अवसर पर राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, संसदीय सचिव एवं विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर, राशि त्रिभुवन महिलांग नपाध्यक्ष, जिला पंचायत सभापति नोविना अमृत जगत, बसंता ठाकुर, मध्यक्षेत्र विकास प्राधिकरण के सदस्य मोहित ध्रुव,जनपद उपाध्यक्ष त्रिलोकी राधेश्याम ध्रुव, पार्षद डमरूधर मांझी, अनिता विजय साव, आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज महासमुंद जिलाध्यक्ष मनराखन ध्रुव, महिला प्रभाग जिलाध्यक्ष डेजीरानी नेताम, छ.ग. अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश ध्रुव, जिलाध्यक्ष एसपी ध्रुव, ब्लॉक अध्यक्ष एमएल ध्रुव जिला महासचिव महेश कुमार ध्रुव आदि उपस्थित रहेंगे।

तत्पश्चात आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज के सामाजिक नियमावली पुस्तक का विमोचन एवं सामाजिक सम्मेलन का आयोजन स्थल शंकराचार्य भवन में किया जाएगा।


अन्य पोस्ट