महासमुन्द

कैबिनेट मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने किया योग, कहा- योग हमारी संस्कृति का हिस्सा
21-Jun-2023 2:51 PM
कैबिनेट मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने किया योग, कहा- योग हमारी संस्कृति का हिस्सा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 21 जून। आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महासमुंद के शासकीय आदर्श बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में सामूहिक योग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगरी प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने  योगाभ्यास किया। जिला स्तरीय योग का आयोजन शासकीय बालक उत्तर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न संस्थानों और स्थलों पर उत्साह एवं ऊर्जा के साथ योगाभ्यास किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि योग हमारी परंपरा और संस्कृति का हिस्सा रहा है। ऋ षि मुनिगण भी योग से सिद्धि प्राप्त करते थे और समाज के कल्याण में ऊर्जा को लगाते थे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हर घर आंगन योग का संदेश दिया है। आज आज इस अवसर पर बच्चे बूढ़े सभी योग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार योग के महत्व को समझते हुए छत्तीसगढ़ योग आयोग का गठन किया है और सदस्यों की नियुक्ति की है। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं नागरिकों को बधाई दी है।

 इस दौरान संसदीय सचिव एवं विधायक विनोद सेवन लाल चंद्रकार ने कहा कि योग करें और निरोग रहे। आज की तुलना में हमारे भोजन में रासायनिक दवाओं के कारण पौष्टिकता लगभग नगण्य हो गया है। कुंडली जागरण के लिए सिद्ध पुरुष भी योग करते थे। आज पूरा विश्व योग अपना रहा है और उसे जीवन में निरंतर लागू करने की आवश्यकता है।

 नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि योग को जीवन में लागू करेंगे, तभी हम स्वस्थ रहेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना का काल का विभीषिका के दौरान हमने देखा कि किस तरह लोगों की इम्यूनिटी कमजोर हुई थी। ऐसे समय में योग की महत्ता और बढ़ जाती है ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने योग में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तोरण यादव, सरोजिनी जगत, दिवस भोई, सत्यनारायण दुर्गा को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं विधायक विनोद चंद्राकर, नगरपालिका अध्यक्ष त्रिभुवन राशि महिलांग, जनपद अध्यक्ष यतेन्द्र साहू, कलेक्टर प्रभात मलिक, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह, वनमण्डलाधिकारी पंकज राजपूत, रश्मि चंद्राकर, दाऊलाल चंद्राकर, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी, विद्यार्थी एवं आम जनता  बड़ी संख्या में शामिल हुए।

आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों ने किया योग

 जि़ले के आंगनबाड़ी केंद्र सेक्टर पिरदा खम्हारिडीह में आज  नवम् अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह तथा ऊर्जा के साथ किया। जि़ले के सभी केंद्रों में भी बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए योग, ध्यान व आसन के माध्यम से सही खानपान और उसके पाचन संबंधी जानकारियां भी दी गई । आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों को चुटकी बजाना, ताली बजाना, खेलना, कागज फाडऩा, रस्सी कूदना, उछलना, सीढिय़ां चढऩा, उतरना व हल्का व्यायाम सिखाया जा रहा है। जिसमें बच्चे का शारीरिक विकास होगा तो वहीं उसकी मासपेशियों का विकास भी होगा।

 कुपोषण के खिलाफ गर्भवती, धात्री महिलाओं को भी योगाभ्यास और आयुष अभ्यास के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। सरायपाली-बलोदा आंगनबाड़ी केंद्र अंतरझोला कार्यकर्ता अमृता नंद  बच्चों  व्यायाम के साथ खेल  गतिविधियाँ भी कराती हैं।

 वे कहती हंै कि बच्चे शारीरिक तौर पर मजबूत होंगे, बल्कि मानसिक रूप से भी वह काफी स्वस्थ महसूस करते हैं। भोजन आदि के पाचन हेतु नियमित हल्का व्यायाम करना बेहतर विकल्प है। सहायिका भी बच्चों को हल्का व्यायाम करने  के लिए प्रेरित कर रही हैं। साथ ही कई तरह के हल्के आसन,योगा और प्राणायाम के तौर तरीके भी बता रही हैं। साथ ही बच्चों को सुबह जल्दी जगने समय से ब्रश करने, खाना खाने और सुबह शाम समयानुसार व्यायाम करने के टिप्स भी दे रही है।  इसके अलावा जिले के विभिन्न स्थानों एवं संस्थानों में योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। विभिन्न खेल संस्थानों में भी योग दिवस मनाया गया।


अन्य पोस्ट