महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 18 जून। खल्लारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तरपोंगी में 55 लाख की लागत से पानी टंकी का निर्माण कार्य होगा। इसका भूमिपूजन संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव के मुख्य आतिथ्य में विगत दिनों संपन्न हुआ।
संसदीय सचिव श्री यादव का ग्रामवासियों ने आतिशबाजी व गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया। तत्पश्चात लोक नर्तक दल के कलाकारों के द्वारा उनकी अगुवाई की गई । भूमिपूजन कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम देवी देवताओं की पूजा-अर्चना से हुई, तत्पश्चात संसदीय सचिव श्री यादव व उपस्थित अतिथियों के कर कमलों से भूमिपूजन संपन्न हुआ।
भूमि पूजन के पश्चात अतिथि उद्बोधन का दौर प्रारंभ हुआ जहां संसदीय सचिव श्री यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और इन 5 सालों में उपलब्धियों पर सारगर्भित उद्बोधन दिया।
इस अवसर पर सरपंच सुमित्रा बरिहा मोहन कुलदीप रमेश साहू तूफान दीवान संत कुमार साहू समालिया यादव माखन साहू चेतन यादव हीराचंद यादराम ध्रुव मोतीलाल पांडे पुरुषोत्तम पटेल परदेशी राम गुरु चंदू साहू के साथ-साथ बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, ग्रामीण, कांग्रेस कार्यकर्ता तथा माताएं बहनें उपस्थित रहे।