महासमुन्द

दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, गांव के दर्जन से अधिक घायल
18-Jun-2023 3:27 PM
दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष,  गांव के दर्जन से अधिक घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 18 जून।
जिले के सरायपाली में दो पक्षों के बीच जोरदार खूनी संघर्ष में गांव के लगभग एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। 

जानकारी अनुसार सरायपाली  ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत टेमरी  के लगभग एक दर्जन से अधिक घायलों का इलाज सरायपाली स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। 

इस मामले में बलौदा थाना प्रभारी अनील पालेश्वर ने मीडिया को जानकारी दी है कि आगामी रथयात्रा को लेकर गांव में बैठक की गई, जिसमें गांव के सभी लोगों की उपस्थिति अनिवार्य थी।  गांव में भगवान जगन्नाथ का मंदिर है, जिसमें एक पुजारी पूजा करता है, वहीं एक दूसरा व्यक्ति मंदिर का भोग का कार्य का दायित्व लेता है । लेकिन इस बार गांव के लोगों ने इस विषय में पुजारी और भोग दाता से रथयात्रा को लेकर सलाह मशविरा नहीं की। 

जिसके कारण पुजारी , भोगदाता के साथ ग्रामीणों से कहासुनी हुई। यह बात पूरे गांव में हवा की तरह तेजी से फैल गयी। जिसमें गांव के कुछ लोग आक्रोश में आकर पुजारी और भोगदाता को मारने उनके घर चले गये। इस दौरान ग्रामीणों ने  डंडे से मारपीट शुरू की। उसी वक्त गाड़ा समाज के लोग पुजारियों के बचाव हेतु आए। बलौदा थाने में इस वारदात में शामिल आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर लिया गया है । 
बलौदा थाना प्रभारी अनिल पालेश्वर ने बताया कि लगभग बीस लोगों का नामजद एफआईआर हुआ है और दूसरे पक्ष के अन्य दस  बारह लोगों का भी । 

सरायपाली स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहे गाड़ा समाज के लोगों से मिलने जिलाध्यक्ष के.आर. मुखर्जी पहुंचे और उचित इलाज को लेकर डाक्टर से बातचीत की।  कार्रवाई की मांग को लेकर भी क्षेत्रीय विधायक किस्मत लाल नंद को अवगत कराया। इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। जांच पड़ताल पश्चात ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।


अन्य पोस्ट