महासमुन्द

12 सौ से अधिक ने एक साथ किया गर्जना सिंहासन का अभ्यास
16-Jun-2023 10:11 PM
12 सौ से अधिक ने एक साथ किया गर्जना सिंहासन का अभ्यास

गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 16 जून। करीब एक माह से पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान न्यास द्वारा महासमुंद में वल्र्ड रिकार्ड बनाने की मेहनत रंग लाई और गर्जना सिंहासन अभ्यास के मामले में एक ही शहर में एक ही समय में 12 सौ से अधिक संख्या में लोगों ने एक साथ गर्जना सिंहासन का अभ्यास कर गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया।

इस वल्र्ड रिकॉर्ड के लिए साढ़े 7 सौ लोगों को शामिल करने का मापदंड था, लेकिन 12 सौ से अधिक लोगों ने इसमें भाग लिया। हाईस्कूल मैदान में ही 5 सौ लोगों ने गर्जना सिंहासन का अभ्यास किया। यहां जिला संयोजक तिलक साव शामिल थे, वहीं अन्य स्थानों पर तीन दिनों में शहर सहित आस-पास के साथ सौ लोगों ने भाग लिया।

हालांकि पतंजलि योग समिति द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में योग शिविर के 60 से अधिक स्थानों पर आयोजन किया गया। इस आयोजन में महासमुंद को  गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए 72 योग प्रशिक्षक तैयार किए गये थे। गोल्डन बुक नि:शुल्क योग शिविर तीन दिनों तक लगाया भी गया लेकिन वल्र्ड रिकार्ड के अन्य मापदंड को पूरा नहीं कर पाया। किंतु अन्य मापदंड पूरा कर पाने के कारण इसमें गर्जना सिंहासन को वल्र्ड रिकॉर्ड बनाने में सफलता प्राप्त हुई।

गर्जना सिंहासन रिकार्ड के लिए कल महासमुंद शहर सहित बेमचा में 1200 से अधिक लोगों को एक साथ खरोरा, मचेवा और खैरा में 13 से 15 जून तक अभ्यास कराकर वल्र्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

सांसद चुन्नीलाल साहू, भारत स्वाभिमान न्यास के प्रदेश प्रभारी संजय अग्रवाल, सह राज्य प्रभारी पंतजलि योग समिति के छविराम साहू की मौजूदगी में वल्र्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड के एशिया हेड डॉ. मनीष विश्नोई ने प्रदाय किया।

 श्री साव ने बताया कि इस दौरान केवल हाईस्कूल मैदान में ही 500 से अधिक ने गर्जना सिंहासन का अभ्यास किया। शेष शहर के अन्य स्थानों में इस अभ्यास में 700 ने भाग लिया। गर्जना सिंहासन में एक शहर में एक साथ अभ्यास के लिए 750 लोगों को शामिल करने का मापदंड निर्धारित था।

उन्होंने कहा कि आज की भाग दौड़ की जिंदगी एवं अस्त व्यस्त दिनचर्या ने मनुष्य के शरीर को रोगों का घर बना दिया है। सब कुछ होते हुए भी मनुष्य अशांत, दुखी, रोग व चिंता से घिरा हुआ है। कम उम्र में बीपी, शुगर, हृदय रोग, तनाव, आर्थराइटिस, अस्थमा और कमजोरी से लेकर पेट आदि की समस्या से ग्रस्त है। योग में वह शक्ति है जिससे विभिन्न रोगों का इलाज संभव है। इसी के प्रयास में पतंजलि योगपीठ के नेतृत्व में हम लगातार शिविरों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य लाभ दे रहे हैं। हमें संतुष्टि है कि गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड उद्देश्य से हमने दो-ढाई हजार लोगों को इन तीन दिनों में योग से जोड़ा है।


अन्य पोस्ट