महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ की पत्रकार जख्मी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 14 जून। कल शाम को सिरपुर से खबर संकलन कर लौट रहीं ‘छत्तीसगढ़’ की जिला ब्यूरो उत्तरा विदानी सडक़ दुर्घटना में घायल हो गईं। उनकी चलती हुई स्कूटी पर सडक़ किनारे नशे में धुत्त खड़े किशोर ने छलांग लगा दी। इससे उत्तरा गिर पड़ी। उन्हें घायल अवस्था में सीएचसी तुमगांव लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। उनकी हालत खतरे से बाहर है।
जानकारी अनुसार मंगलवार को उत्तरा विदानी सिरपुर स्थित पुरातत्व संग्रहालय समाचार संकलन के काम से गई थी। संग्रहालय से निकलकर उसने लगभग आधा किलोमीटर दूरी तय की थी कि नारंगी टी शर्ट पहनकर सडक़ किनारे खड़े एक किशोर ने उनकी स्कूटीपर छलांग लगा दी। इससे वह स्कूटीके नीचे दब गर्इं।
घायल अवस्था में उन्हें तुमगांव सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से उसे महासमुंद जिला अस्पताल भेजा गया। उसके ऊपरी होंठ में तीन टांके लगे हैं और दाहिने पैर में भी गहरे जख्म हैं।
दुर्घटना के बाद जमा भीड़ में उक्त किशोर की मां भी थी, जो उसे एक हफ्ते से पागल बता रही थी। बाकी सभी कह रहे थे कि गांजे और भांग की लत के कारण वह कुछ दिनों से ऐसा ही करता है। सडक़ किनारे चुपचाप खड़े हो जाता है और चलती वाहन में छलांग लगा देता है।
इसके बाद वाहन चालक से इलाज के लिए पैसा मांगकर उस पैसे से नशीली दवाईयां खरीदता है। दुर्घटना स्थल पर एक्के नंबर सबो बर वाली 112 भी कवरेज क्षेत्र से बाहर बता रहा था।