महासमुन्द

गांजा तस्करी के 3 मामले, महिला समेत 6 हिरासत में
11-Jun-2023 5:02 PM
गांजा तस्करी के 3 मामले,  महिला समेत 6 हिरासत में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,11 जून। गांजा तस्करी के 3 अलग-अलग मामलों में महासमुंद जिले की कोमाखान पुलिस ने महिला आरोपी सहित कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कुल 50 किलो गांजा कीमती 12 लाख रुपए जब्त किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोलिंग कर रही पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि 02 व्यक्ति मोटर साइकिल एक्टिवा बिना नबर में गांजा लेकर ओडिशा से लेकर विक्रय करने के लिए छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे हैं।

सूचना तस्दीक हेतु पुलिस की टीम टेमरी नाका एनएच 353 पहुंची और आरोपियों को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम आकाश धाकड़ (19) मध्य प्रदेश , अभिषेक अहिरवार (19) मध्य प्रदेश का होना बताया। उसके पास से 20 किलो ग्राम गांजा कीमती 5 लाख रुपए, बिना नंबर नीले रंग की स्कूटी,मोबाइल, नगदी रकम 150 रुपए जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ 20 ख एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया गया।

दूसरे मामले में रतन कोल (45), मीना कोल (35) मध्य प्रदेश के पास से 10 किलोग्राम गांजा कीमती 2 लाख 50 हजार रुपए जब्त किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जुडिशल रिमांड पर महासमुंद न्यायालय भेजा गया।

एक अन्य मामले में अभिषेक देव ढालिया (37) सोनीपत हरियाणा, अनवर मुनीबर उम्र 24 साल तारानगर सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार कर उनके पास से 20 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 5 लाख रुपए जब्त किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।


अन्य पोस्ट