महासमुन्द
संसदीय सचिव ने मांग पर तीन लाख की घोषणा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,11जून। ग्राम पंचायत नरतोरा में आदिवासी कंवर समाज के लिए तीन लाख रुपए की लागत से भवन बनेगा। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने समाज के पदाधिकारियों की मांग पर विधायक निधि से तीन लाख देने की घोषणा की। जिस पर समाज के लोगों ने संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर का आभार जताया है।
कल शनिवार को ग्राम पंचायत नरतोरा के आदिवासी कंवर समाज के पदाधिकारी संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान समाज के लोगों ने संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर को बताया कि ग्राम नरतोरा में आदिवासी कंवर समाज की बहुलता है। यहां सामाजिक भवन नहीं होने से सामाजिक गतिविधियों के साथ बैठक आदि में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मजबूरी में विभिन्न आयोजनों के लिए दूसरे समाज के भवनों का सहारा लेना पड़ता है।
उन्होंने सामाजिक भवन निर्माण के लिए राशि की मांग की। जिस पर संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने समाज की मांग पर विधायक निधि से तीन लाख रुपए देने की घोषणा की। राशि की घोषणा पर राजू दीवान, हिरउ दीवान, मोती राम दीवान, फिरतराम दीवान, वासुदेव दीवान, रमेश दीवान, देवानंद दीवान, दुर्गेश दीवान, देवकुमार दीवान, रेखराम, धनेश्वर दीवान, राहुल दीवान, लीलाराम दीवान, लेखराम दीवान, वीरेंद्र कुमार दीवान, टिकेंद्र कुमार आदि ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है।
कल शनिवार को बरोंडाबाजार देवांगन समाज के पदाधिकारी संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि ग्राम पंचायत बरोंडाबाजार में समाज का भवन है।
जहां टीन शेड के साथ ही सीसी रोड की जरूरत है। उन्होंने टीन शेड व सीसी रोड के लिए राशि स्वीकृत करने की मांग की। जिस पर संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने विधायक निधि से डेढ़ लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। राशि की घोषणा पर अगनु राम देवांगन, राजू देवांगन, अनिल कुमार देवांगन, रोमन देवांगन, डोमन देवांगन, टीकम देवांगन, खोरबाहरा देवांगन, यादराम देवांगन, राकेश देवांगन आदि ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है।)