महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,11जून। महासमुंद जिला मुख्यालय स्थित औद्योगिक क्षेत्र में भारी मात्रा में राखड़, मिट्टी लोड वाहनें चल रही हैं। ये वाहनें ट्रैफिक के सभी नियम कायदों को ताक पर रखकर सडक़ों पर धड़ल्ले से दौड़ रही हैं। इन वाहनों में अधिकांश वाहन ट्रक हैं। ट्रकों में भरे राखड़ सडक़ पर गिरते रहते हैं, जिससे राहगीरों को भी काफी परेशानी हो रही है। कल की यह तस्वीर रेहटीखोल नाके के टोल कर्मचारियों की है। ये कर्मचारी हर रोज इसी तरह सडक़ पर गिरे राखड़ उठाते हैं।
बीते दिनों अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हेमंत रमेश नंदनवार ने ट्रांसपोर्टरों को हिदायत भी दी थी, लेकिन इसका कोई प्रभाव नहीं दिख रहा है और इस प्रकार राखड़ भरे ओव्हरलोड ट्रकों का दौडऩा बदस्तूर जारी है। सरायपाली क्षेत्र में सडक़ों पर दौड़ रहे वाहनों में न तो तिरपाल ढंका जाता है और न ही निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाया जाता है। यहां तक कि डाला भी ढंग से बंद नहीं करते।
यही कारण है कि सडक़ पर जगह-जगह राखड़ की ढेरी लग जातेी है। इन ढेरियों के ऊपर से वाहनों के गुजरते समय और वाहन के चले जाने के बाद भी वातावरण में राखड़ उड़ता रहता है। ये राखड़ सडक़ पर चलने वाले राहगीरों, सायकल, मोटरसायकल सवारों के आंखों में पड़ता है और दुर्घटनाएं घट रही हैं।