महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,11जून। महासमुंद जिले में पटवारी पिछले 28 दिनों से आठ सूत्रीय मांगों को लेकर राजस्व पटवारी संघ के बैनर तले अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। पटवारियों को राज्य शासन द्वारा एस्मा आदेश जारी किए जाने के बाद भी हड़ताल पर डटे हुए हैं। लिहाजा आय,जाति, निवास प्रमाण पत्र के अलावा विभिन्न कार्य पूरी तरह से ठप है। आम लोगों को इस वजह से काफी का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार आम लोगों को हो रही परेशानी के मद्देनजर राज्य शासन ने एक्शन लेते हुए एस्मा लगा दिया, लेकिन अब भी पटवारी हड़ताल पर ही हैं। उक्त मांगों को लेकर राजस्व पटवारी संघ अनेक बार शासन से मांग करते रहे। मांगें पूरी नहीं हुई तो वे हड़ताल पर चले गए। महामसुंद जिले के 216 पटवारी अभी हड़ताल पर हैं। पटवारी दफ्तर के समक्ष पटवारी धरना देकर शासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। जिले बर में राजस्व कार्य प्रभावित ठप हैं।