महासमुन्द

19 को राजिम में होगा लोकसभा स्तरीय सम्मेलन-डॉ.चोपड़ा
09-Jun-2023 10:50 PM
19 को राजिम में होगा लोकसभा स्तरीय सम्मेलन-डॉ.चोपड़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 9 जून। जिला भाजपा कार्यालय महासमुंद में 6 जून को महाजनसंपर्क अभियान के तहत प्रबुध्दजनों के लोकसभा स्तरीय सम्मेलन को लेकर एक बैठक हुई। बैठक में प्रबुद्धजन सम्मेलन के लोकसभा प्रभारी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. विमल चोपड़ा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्मेलन की जानकारी दी और बताया कि भाजपा के संगठनात्मक कार्यक्रम महाजनसंपर्क अभियान के सभी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को लेकर लोकसभा स्तरीय प्रभारी की जिम्मेदारी सुनिश्चित की गई।

इस सम्मेलन के लिए 5 सदस्यों की लोकसभा स्तरीय समिति का गठन किया गया है। जिसमें लोकसभा प्रभारी पूर्व विधायक चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ.विमल चोपड़ा, सहप्रभारी अर्चना चौबे सहित श्वेता शर्मा,चन्द्रहास चन्द्राकर,छत्तर सिंग नायक को लोकसभा स्तर का प्रभार सौंपा गया है।  महासमुंद लोकसभा के 8 विधानसभा में महासमुंद से संदीप दीवान, खल्लारी कौशल चंद साहू, बसना पुरंदर मिश्रा, सराईपाली त्रिलोचन पटेल, धमतरी रविताश, कुरूद रामस्वरूप साहू, राजिम चम्पेश्वर गिरी, बिन्द्रावनगढ़ योगेश शर्मा विधान सभा प्रभारी हैं। डॉ.विमल चोपड़ा ने कहा कि आगामी 19 जून को राजिम के प्रेम रतन पैलेस में शाम 4.30 बजे से लोकसभा स्तरीय प्रबुध्दजन सम्मेलन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। प्रबुध्दजन सम्मेलन में सामाजिकए राजनीति और अन्य  क्षेत्रो में विशेष उपलब्धि लोगो का विचारधारा और अनुभवो से जनकल्याण के कार्यो के प्रति जन जागरूकता लाने के दृष्टिकोण से इस सम्मेलन में आवश्यक मार्गदर्शन वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा प्रदान किया जाएगा।


अन्य पोस्ट