महासमुन्द

राष्ट्रीय पैरा आर्म रेसलिंग स्पर्धा में बिंदा को गोल्ड
06-Jun-2023 4:09 PM
राष्ट्रीय पैरा आर्म रेसलिंग स्पर्धा में बिंदा को गोल्ड

महासमुंद,6 जून। मथुरा में आयोजित राष्ट्रीय पैरा आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में महासमुंद की बिंदा यादव ने स्वर्ण पदक जीता है। राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग एवं पैरा आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश आर्म रेसलिंग एसोसिएशन द्वारा 1 जून से 4 जून  तक मथुरा में आयोजित किया गया।  जिसमें 21 राज्यों से खिलाड़ी शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में महासमुंद जिले से तोरण यादव एं बिंदा यादव शामिल हुए थे। जिसमें बिंदा यादव ने पैरा आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता के 66 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीतने में सफल रही।


अन्य पोस्ट