महासमुन्द

हड़ताली पटवारियों को आम आदमी पार्टी का समर्थन
05-Jun-2023 4:37 PM
हड़ताली पटवारियों को आम आदमी पार्टी का समर्थन

महासमुंद, 5 जून। राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के 8 सूत्रीय मांगों को लेकर घोषित अनिश्चितकालीन हड़ताल का आम आदमी पार्टी महासमुंद ने समर्थन किया है। 

उन्होंने कहा कि पटवारियों की हड़ताल से आम जनता हलाकान है। आम आदमी पार्टी महासमुंद के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चन्द्राकर, प्रदेश सह सचिव अभिषेक जैन, संतोष चन्द्राकर, संजय यादव, परितोष शर्मा, राकेश झाबक, शकील खान,कैलाश जैन,महेन्द्र साहू,आशीष वाकड़े, पूनाराम निषाद, कादिर चौहान, मधु यादव, विकाश कुमार, रामदयाल पटेल, गौतम नेताम, डोंगर सिंह चक्रधारी, मीनाक्षी ठाकुर समेत आम आदमी पार्टी के कई कार्यकर्ता हड़ताल पर बैठे राजस्व पटवारी संघ को समर्थन करने सभास्थल पहुंचे। 

आप नेता भूपेंद्र चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के भूपेश बघेल एक निहायत ही लबरा व्यक्ति है। जिसने हर किसी को झूठा आश्वासन देने का काम किया है। पटवारियों की 8 सूत्रीय जायज मांगों को पूरा करने में भूपेश बघेल सरकार आना कानी कर रही है।  
 


अन्य पोस्ट