महासमुन्द
नगर पालिका अध्यक्ष करेंगी जनता से सीधा संवाद
02-Jun-2023 3:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 2 जून। नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग ने गुरुवार से एक अनूठी पहल की शुरुआत की है। इसके तहत वे हर शाम 7 से 8 तक नेहरू चाक मेें आम जनता से चर्चा के लिए उपलब्ध रहेंगी। इस दौरान आम जनता की समस्याओं को सुनेंगी और उनका मौके पर ही समाधान करेंगी। अपने इस कदम को नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग ने अब होगी अपनों से अपनी बात नाम दिया है। उन्होंने बताया कि यह कदम नगर की जनता से संपर्क, समीक्षा और समाधान की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए सीधे संवाद के लिए उठाया गया है। ताकि नगर की जनता को अध्यक्ष तक पहुंचने में किसी भी तरह की बाधा ना हो।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे