महासमुन्द
महासमुंद,28 मई। शहर में आवारा विचरण करते सुअरों से लोग आए दिन परेशान रहते थे। लगातार नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग को मिल रही शिकायत के कारण उन्होंने सुअर पालकों को हिदायत दी तो अब लोगों की शिकायतें मिलना भी काम हो गया है। साथ ही शहर के लोगों की सुअर की समस्या से निजात मिल सका है।
नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग के प्रयास से शहर को आवारा विचरण करते सुअरों से मुक्ति मिली है। जबकि शहर भर के लोगों की सबसे बड़ी समस्या सुअरों का आतंक था। जिससे पूरा शहर परेशान था। इस नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने कहा कि मुझे बताते हुए हर्ष हो रहा है कि पूरी पालिका टीम सुअरों के आतंक को लेकर काफी चिंतित थी। हम सभी ने मिलकर इस पर ईमानदारी से कोशिश की। सुअर मुक्ति की दिशा में कार्य पूरी तत्परता के साथ किया। इसका प्रमाण है कि आज हमारा शहर सुअर के आतंक से मुक्त हुआ है। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि इस चुनौती पूर्ण कार्य में नगर पालिका टीम और शहर वासियों का भरपूर सहयोग मिला है। उन्होंने कहा कि ऐसे किसी भी समस्या हो तो इसकी सूचना तत्काल नगर पालिका में दें ताकि समस्या का समाधान किया जा सके और एक बेहतर शहर की कल्पना को साकार कर सकें।