महासमुन्द

2000 रुपए के नोट चलन से बाहर होने की खबर के बाद महासमुंद सराफा गुलजार, बैंकों में भीड़ नहीं
28-May-2023 3:48 PM
2000 रुपए के नोट चलन से बाहर होने की खबर के बाद महासमुंद सराफा गुलजार, बैंकों में भीड़ नहीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददात
महासमुंद, 28 मई।
जैसे ही 2000 रुपए के नोट चलन से बाहर होने की खबर आई, महासमुंद सराफा बाजार में इसका प्रभाव दिखना शुरू हो गया। इस वक्त 24 कैरेट सोने का भाव साढ़े  62 हजार रुपए के आसपास है आरै चांदी प्रति किलो 72 हजार रुपए के हिसाब से चल रहा है। बैंकों में इस नोट को बदलने के लिए कोई मारामारी नहीं है। दो हजार रुपए का नोट बदलने के लिए सितंबर तक समय दिया गया है। लिहाजा अभी भी बाजार में थोड़ी हलचल बनी हुई है। विशेषकर सर्राफ ा बाजार में ज्यादा हलचल देखने के लिए मिल रही हैं। 

महासमुंद स्थित सराफा में जिले के गांवों के अलावा विकाासखंड मुख््यालयों से भी दो हजार का नोट खपाने के लिए ग्राहक पहुंच रहे हैं। दो हजार के नोट बदलने के लिए जिला मुख्यालय स्थित बैंकों में हालांकि 2016 में हुई नोटबंदी जैसा माहौल नहीं है और सामान्य दिनों की तरह ही भीड़ है। लिहाजा बैंकों के सामने लोगों का कतार नहीं है।  

व्यापारी यूनियन के अध्यक्ष शंभू साहू के मुताबिक इस वक्त बाजार बहुत ही गुलजार है। 2000 के नोटबंदी के कारण लोगों को ऐसा लग रहा है कि सर्राफ ा में खरीदी कर ली जाए। पिछली बार 500 और 1000 रुपए के नोट बंद हुए थे तो उसमें जो अफ रा-तफ री मची थी वैसा इस बार बिल्कुल भी नहीं है। सर्राफा व्यापार में भी ज्वेलर्स वर्तमान बाजार मूल्य में ही सोने-चांदी बेच रहे हैं और 2000 रुपए के नोट आसानी से ले रहे हैं। कोई भी व्यापारी 2000 के नोट आसानी लेकर अपना व्यापार कर सकता है। नोट बदलने के लिए बहुत ही लंबा समय दिया गया है। 2000 रुपए का नोट लीगल टेंडर है। कोई भी व्यक्ति बड़ी आसानी के साथ बैंक में नोट बदल सकता है और उस 2000 के नोट से वर्तमान में खरीदारी भी कर सकता है। कोई भी व्यापारी 2000 रुपए का नोट लेने के लिए मना नहीं कर सकता है।


अन्य पोस्ट