महासमुन्द
महासमुंद में विशाल योग शिविर 2 से 4 जून तक
28-May-2023 3:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 28 मई। पतंजलि योग समिति महासमुंद के द्वारा महासमुंद शहर में विशाल योग शिविर का आयोजन 2 जून 2023 से 4 जून 2023 तक शहर के 60 जगहों में एक साथ सुबह 6 बजे से 7.30 बजे तक होना निश्चित किया गया है। उक्त प्रशिक्षण का विश्व रिकार्ड बनाया जाएगा। इस संबंध में कल 25 मई 2023 गुरुवार को शाम 6 बजे द्वितीय बैठक राम जानकी मंदिर गांधी चौक महासमुंद में आयोजित है। सभी गणमान्य नागरिकों से अपील की गई है कि योग से जुड़ें, अध्यात्म से जुड़ें और योग शिविर में उपस्थित होकर अपने विचार एवं सुझाव प्रदान करें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे