महासमुन्द

कृषि उपज मंडी में 1932 रूपए प्रति क्विंटल में बिका किसानों का धान
28-May-2023 2:58 PM
 कृषि उपज मंडी में 1932 रूपए प्रति  क्विंटल में बिका किसानों का धान

किसानों को वाजिब दाम दिलाने लगातार मंडी पहुंच रहे संसदीय सचिव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 मई।
कृषि उपज मंडी महासमुंद में रबी फसल की धान की बंपर आवक हो रही है। धान की सही कीमत मिलने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। आज शनिवार को अधिकतम रेट 1932 रूपए प्रति क्विंटल में धान बिका। धान की पर्याप्त आवक होने से हमालों व रेजाओं को भी काम मिल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर लगातार कृषि उपज मंडी में धान खरीदी कार्य की निगरानी कर रहे हैं। मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे के साथ संसदीय सचिव श्री चंद्राकर मंडी पहुंचकर व्यवस्था की जायजा ले रहे हैं। कल शनिवार को अरंड निवासी घनश्याम ध्रुव, कुमार सिंह दीवान, सोरिद निवासी लीलाधर साहू, मोतीराम सिन्हा, लाफिनकला निवासी हृदय राम साहू, तोष कुमार साहू, बेमचा निवासी आशा राम साहू, महेश, प्यारेलाल, जोगेश्वर, झम्मन लाल निर्मलकर,वासुदेव चंद्राकर, खैरा निवासी कुलेंद्र चंद्राकर, सोहउ चंद्राकर,सुरेंंद्र, शुभम चंद्राकर, कौंवाझर निवासी रेखूराम,कनेकेरा निवासी प्रेमलता, सराईपाली निवासी अवधराम कंवर, मामाभांचा निवासी केशवराम साहू, बनसिवनी निवासी चम्मन चंद्राकर आदि किसानों का करीब दो हजार तीन सौ बत्तीस कट्टा धान बिका। 

संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने मंडी अध्यक्ष श्री बंजारे व मंडी सचिव से जानकारी लेने के बाद बताया कि शनिवार को सर्वाधिक 1932 रूपए प्रति क्विंटल में धान बिका। मंडी में संतोषजनक दाम मिलने से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। आने वाले दिनों में धान के दाम और बढऩे की संभावना है। धान की आवक बढऩे से मंडी को राजस्व मिलने के साथ ही हमालों व रेजाओं को रोजगार मिल रहा है। 

 


अन्य पोस्ट